शब-ए-शहादत’ पर रात भर निकले ताजियों के जुलूस

ग्वालियर: मोहर्रम के महीने के दौरान ‘शब-ए-शहादत’ (कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की रात) के मौके पर शहर भर में आज गुरुवार की रात ताजियों का जुलूस और गश्त निकाली गई। मातमी धुनों, अखाड़े के प्रदर्शन और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पूरी रात इमामबाड़ों से ताजिए निकलकर महाराज बाड़ा पर पहुंचे।

ग्वालियर में रात के समय इमामबाड़ों से ताज़िये उठकर मातमी धुनों के साथ ‘महाराज बाड़ा’ पर पहुंचे। गश्त के बाद ताज़ियों को ससम्मान सागरताल (कर्बला) में दफनाया और विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसमें पुलिस के एक हज़ार से अधिक जवानों के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।महाराज बाड़ा पर देर रात तक मुस्लिम समाज सहित शहर के सभी तबकों के हजारों लोगों की भीड़ जमा रही।

Next Post

नरवर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर 4 कोचिंग सील

Fri Jun 26 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी के नरवर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर 4 कोचिंग संस्थान सील कर दिए गए हैं। इसे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like