इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि 46 वर्षीय अतीक आईस्क्रीम डिलीवरी का काम कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, हादसे के बाद अतीक सड़क पर दूर जा गिरे.
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत में अतीक को एमवाय अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जांच के दौरान पुलिस को मौके के पास लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें एक बाइक सवार कट मारते हुए नजर आ रहा है, जिसके बाद अतीक गिरते दिखाई देते हैं. फिलहाल पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है.
