आर्यिका माताओ के साथ हुए हादसे के विरोध में निकला मौन जुलूस

सतना:विगत बुधवार 20 मई 26 को रीवा जिला मुख्यालय में ग्रीष्मकाल साधना प्रवास कर रही आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका श्री उपशममति माताजी एवं आर्थिका श्री श्रुतमति माताजी को एक कार सवार द्वारा जानबूझकर टक्कर मार दी गई थी! टक्कर इतनी भयानक थी कि  आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी का घटनास्थल पर ही समाधि मरण हो गया, वहीं आर्यिका श्री उपशममति माताजी ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा में समाधि मरण को प्राप्त किया!
स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में, सकल जैन समाज सतना के तत्वाधान में  आर्यिका दय के प्रति विनांजलि सभा एवं उक्त घटना के विरोध में मौन जुलूस का  आयोजन प्रातः 8:00 बजे से किया गया!
विनयांजलि सभा को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण समता सागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा के पथिक सुरक्षित होना चाहिए! जो स्वयं निहत्थे होकर भी जगत को अहिंसा का मार्ग दिखलाते हैं! उन सभी की रक्षा करना हमारा दायित्व है!ऐसी कोई भी घटना नहीं होना चाहिए जिसमें किसी भी समाज, किसी भी धर्म, का साधु  असमय  काल के गाल में समा जाए!ऐसी व्यवस्था बनाना सरकार एवं शासन प्रशासन का कार्य तो है ही साथ ही समाज को भी इन परिस्थितियों में आगे आना चाहिए !

विनयांजलि सभा के पश्चात उपस्थित जन समुदाय ने श्री दिगंबर जैन मंदिर पन्नीलाल चौक सतना से मौन जुलूस सिटी कोतवाली तक पहुंचा! जिसमें नगर की सभी समाज विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे!  साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौन जुलूस में सम्मिलित होकर सिटी कोतवाली पहुंची! सिटी कोतवाली में घटना की  उच्च स्तरीय जांच ,दोषियों पर तत्काल कार्यवाही, एसआईटी जांच की मांग को लेकर देश की महामहिम राष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल, देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, प्रदेश के  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन के प्रतिनिधि राहुल सिलाड़िया को सौपा गया!
घटना दुर्भाग्य पूर्ण ::  जीतू पटवारी
आर्यिका माताजी को विनयांजलि देते हुए प्रदेश कांग्रेंस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहाँ कि उक्त घटना दुर्भाग्यपूर्ण है!  घटना की उच्च स्तरीय जाँच की मांग प्रदेश सरकार से करते हुए उन्होंने जैन समाज को कांग्रेंस पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया!

Next Post

पुलिसकर्मी से लूट करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार साथियों की तलाश जारी

Tue May 26 , 2026
ग्रेटर नोएडा 26 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी में पुलिसकर्मी से लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को दादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि 20/21 मई की रात एक […]

You May Like