पटपरी गिधौडा गांव मे उल्टी-दस्त का प्रकोप, आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग बीमार

पन्ना। पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत खमतरा ग्राम पंचायत के पटपरी गिधौडा गांव में आधा सैकड़ा के लगभग लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोग उल्टी-दस्त पीड़ित है। जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर मे स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से उपचार किया जा रहा है। इस मामले में बीएमओ सर्वेश लोधी का कहना है कि पटपरी गिधौडा गांव मे 21 जुलाई को जानकारी मिली थी कि मौसमी बीमारी से लोग गांव मे बीमार हुए हैं। कुछ लोगों को उल्टी दस्त की भी शिकायत हो रही थी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजाकर ग्रामीणों का इलाज किया। कुछ गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर और कटनी जिला चिकित्सालय भेजा गया। पटपरी गांव के ग्रामीणों की माने तो तीन चार दिनों से गांव में बीमारी फैल रही है। हर घर में कोई न कोई बीमार है। वही अन्य ग्रामीणो के साथ रामसुजान पाण्डेय भी उल्टी-दस्त के प्रकोप से पीड़ित है जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर मे भर्ती कराया था जब उनके स्वास्थ्य मे सुधार नही होने पर कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां पर प्राइवेट अस्पताल कटनी मे उपचार जारी है। गांव के आर्थिक सक्षम लोग कटनी के प्राइवेट अस्पताल मे इलाज करा रहे वही हम गरीब लोग शासकीय अस्पताल के भरोसे है वही पटपरी गांव मे बीमारी से एक चौधरी परिवार मे गोविंदा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है वही मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित बताये गये हैं।

इनका कहना हैंः-

मौके पर स्वास्थ्य टीम है लगातार जो पेशेंट मिल रहे है उनका इलाज किया जा रहा है। जब गांव मे मौत के संबंध मे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उल्टी-दस्त से गांव मे कोई मौत नही हुई है।

डॉ सर्वेश लोधी बीएमओ।

Next Post

मुरैना में अस्पताल के डॉक्टरों पर बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Wed Jul 23 , 2025
मुरैना। मुरैना जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर बच्चा बदलने का आरोप लगा है। परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यह सनसनीखेज मामला जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में देखने को मिला है। मुरैना गांव निवासी प्रमोद […]

You May Like