युवा सुरक्षा कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रही एमपी पुलिस

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की तैयारी के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में हुआ। 2 से 4 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में संवादात्मक जागरूकता सत्र संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्र में पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, मानवाधिकार, बाल संरक्षण कानून, लैंगिक संवेदनशीलता, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन तथा किशोर न्याय जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बाल अधिकार, महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए। राज्य के सभी 57 जिलों से पुलिस अधिकारियों एवं एक्सीलेंस स्कूलों के व्याख्याताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

जून 2026 से प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी और शिक्षक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ संयुक्त रूप से संवादात्मक सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, सार्वजनिक सुरक्षा, लैंगिक समानता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।

 

Next Post

सांवेर रोड पर कुत्ते का आतंक, 40 से अधिक लोग घायल

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर:सांवेर रोड इलाके में शुक्रवार को एक कुत्ते ने 40 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया. इनमें सबसे ज्यादा 16 से अधिक घायल अरविंदो अस्पताल पहुंचे, जबकि बाकी घायलों को आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड […]

You May Like