सांवेर रोड पर कुत्ते का आतंक, 40 से अधिक लोग घायल

इंदौर:सांवेर रोड इलाके में शुक्रवार को एक कुत्ते ने 40 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया. इनमें सबसे ज्यादा 16 से अधिक घायल अरविंदो अस्पताल पहुंचे, जबकि बाकी घायलों को आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और राहगीर शामिल हैं.
कुत्ते के हमले की शुरुआत सुबह करीब 8 बजे अरविंदो अस्पताल परिसर से हुई. अस्पताल के मैनेजर डॉ. नीरज सेन के अनुसार कुत्ता पीछे के हिस्से से अस्पताल में घुसा और वहां मौजूद स्टाफ पर हमला कर दिया.

अचानक हुए हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद कुत्ता अस्पताल से निकलकर सांवेर रोड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा और रास्ते में मिलने वाले लोगों को काटता गया. दिनभर में 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए. शाम तक 16 से अधिक घायलों का इलाज अरविंदो अस्पताल में किया, जबकि अन्य घायल आसपास के अस्पतालों में पहुंचे.

इलाज कराने वालों में डॉ. स्मृति, डॉ. अक्षिता, सचिन राजपूत, अंजनी शर्मा, सीमा, शोभा, परिणीता, कुसुम, प्रणव गुप्ता, गोविंदा, विष्णु, अफसर, राजीव धाकड़ और आर्यन समेत अन्य लोग शामिल हैं. अस्पताल से निकलने के बाद कुत्ता एलएनसीटी कॉलेज, बरदरी गांव, रेवती रेंज और रेनेसां कॉलेज क्षेत्र तक पहुंच गया. इन इलाकों में भी कई लोगों पर हमला किया. घटना के बाद सांवेर रोड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल बना रहा. सूचना पर नगर निगम और रेस्क्यू टीमों को देर रात तक कुत्ते को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी.

Next Post

मप्र में ड्रग्स माफिया पर नकेल, 5 दिन में करोड़ों की संपत्ति सीज

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए पिछले पांच दिनों में प्रदेशभर में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है। विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान कई तस्करों को […]

You May Like