सतना: पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को 1.8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।अमरपाटन थाने की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा अमरपाटन पडक्का औद्यौगिक क्षेत्र में दो व्यक्ति जो बुलेट रखे है दोनो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा एक झोले में बिक्री हेतु अपने पास रखे हुए है.
तस्दीक पर मुखबिर की सूचना सही पाए जाने पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सौरभ पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 19 वर्ष नि. जरियारी थाना देहात जिला मैहर एवं एक विधि विरुद्ध किशोर के कब्जे से 1.833 किग्रा मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8,20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । आरोपियों के कब्जे से दो नग एन्ड्रायड फोन कीमती – 10 ,000 रु और एक अदद बुलेट मोटर साइकल क्र. MP19ZN 7305 कीमत 200,000 रुपये को भी जब्त कर लिया गया।
