
सिंगरौली। जिले में भीषण गर्मी के बीच बस से यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बायपास ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है, जहां महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। मृतिका की पहचान कोल्हुआ निवासी महिला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, महिला बस से सफर कर रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने प्रशासन से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
