हार्दिक का अर्धशतक, भारत ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 176 रनों का लक्ष्य

कटक 09 दिसंबर (वार्ता) हार्दिक पंड्या (नाबाद 59*) की विस्फोट अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने मंगलवार को पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। शुभमन गिल (चार) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) रन बनाकर आउट हुये। दोनों बल्लेबाजों को लुंगी एन्गिडी ने आउट किया। इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभालाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों अभी टीम के स्कोर पर 48 के स्कोर तक ले गये थे कि अभिषेक शर्मा 17 को लुथो सिपामला ने आउटकर भारत को तीसरा झटका दिया। शुरुआत 10 ओवरों में पिच पर उछाल और धीमापन के कारण भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे खुलकर नहीं खेल सके। इसके बाद तिलक वर्मा (26) और अक्षर पटेल (23) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे 11 रन बनाकर आउट हुये।

शुरुआती 10 ओवर में बल्लेबाजी बेहद कठिन थी। अतिरिक्त उछाल और पिच का धीमापन बल्लेबाज़ों के लिए काफी मुश्किलें पेश कर रहा था। हालांकि गिरते विकेटों के बीट हार्दिक ने कमाल की पारी खेलते हुए, भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। पिच पर स्पिनरों के लिए कुछ खास नहीं है। साथ ही ओस का असर साफ देखने को मिलेगा। ऐसे में भारत को यह मैच जीतने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में छह चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (नाबाद59 ) रनों की पारी खेली। रोहित, सूर्यकुमार और कोहली के बाद 100 टी-20 में छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हार्दिक। जितेश शर्मा नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एन्गिडी ने तीन विकेट लिये। लुथो सिपामला को दो विकेट मिले । डॉनोवन फ़रेरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

आरबीआई गवर्नर ने बैंकों से कहा, रेपो दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं

Tue Dec 9 , 2025
मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों से रेपो दरों में की गयी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को सार्वजनिक बैंकों और चुनिंदा निजी बैंकों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) […]

You May Like