कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में विवाहिता ने लगाई फांसी

खुरई। सागर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की कॉलोनी में बने मकानों में सुबह से लोग गोवर्धन पूजा की तैयारी कर रहे थे कि तभी एक छोटा बच्चा अपने चाचा के घर अचानक आया और बोला मम्मी कुछ बोल नहीं रही है। जब परिवार के लोग ओर आस पास के लोग महिला के घर पहुंचे तो सभी लोग देखकर दंग रह गए।

जानकारी के अनुसार खुरई शहरी थाना क्षेत्र के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड निवासी राजेश अहिरवार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी वर्षा अहिरवार अपने तीन बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उनके पति घर से बाहर कहीं गए हुए थे। सुबह जब छोटा बच्चा उठा तो उसकी मां कुछ बोल नहीं रही थी। बच्चा दरवाजा बोलकर बाजू में रहने वाले अपने चाचा के घर पहुंचा और बोला घर चलो। जब परिजन ओर आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे तो महिला की डेड बॉडी लटकी हुई थी। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना के बाद वर्षा अहिरवार के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। जिन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Next Post

स्कूटी से विदेशी शराब लेकर बेचने जा रही थी महिला, पुलिस को देख शराब छोड़कर भागी 

Wed Oct 22 , 2025
बरगवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के डगा तिराहा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी चालक महिला को घेरी, जहां महिला स्कूटी छोड़ कर भाग गई। स्कूटी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड थी और महिला उसे बेचने जा रही थी। पुलिस ने शराब एवं स्कूटी को जप्त कर महिला […]

You May Like