सरकार के दो वर्ष के अद्वितीय कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, रजनीश यादव की उपस्थिति में विकास और सेवा के दो वर्ष विषय पर कार्यशाला का आयोजन भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में किया गया।

इस दौरान देश के ग्रह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण को सभी ने सामूहिक रूप से सुना।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में अद्वितीय कार्य किए हैं। सरकार के इन दो वर्षों के अद्वितीय कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं।
महापौर ने गिनाए विकास कार्य
कार्यक्रम में महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अद्वितीय और अकल्पनीय विकास कार्य किए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है।

Next Post

भारत , नीदरलैंड ने संयुक्त व्यापार और निवेश समिति की स्थापना की

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर (वार्ता) भारत और नीदरलैंड ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त व्यापार और निवेश समिति की स्थापना की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत और नीदरलैंड की ओर से शुक्रवार को इस बारे में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) […]

You May Like