गेहूं मजबूत, चावल नरम, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव, चीनी और दालें सस्ती

मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही भारी गिरावट के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में कुल 2,24,630 करोड़ रुपये की गिरावट रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का एमकैप घट गया जबकि टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलिवर के एमकैप में कुल 18,445 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। उसका एमकैप 70,707 करोड़ रुपये कम हुआ। एचडीएफसी बैंक में 47,482 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक में 27,135 करोड़ रुपये और एयरटेल में 24,947 करोड़ रुपये की गिरावट रही।

इसी प्रकार, एलआईसी का एमकैप 23,655 करोड़ रुपये, एसबीआई का 12,692 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 10,471 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 7,540 करोड़ रुपये घट गया।

वहीं, टीसीएस का एमकैप 11,126 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलिवर का 7,319 करोड़ रुपये बढ़ गया।

बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,36,424 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक और तीसरे स्थान पर टीसीएस रही जिनका एमकैप क्रमशः 14,60,863 करोड़ रुपये और 11,15,962 करोड़ रुपये है।

 

 

Next Post

अपतटीय पवन ऊर्जा में निवेशक नहीं दिखा रहे रुचि

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) बुनियादी ढांचे की कमी और ज्यादा पारेषण लागत के कारण देश में अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना उड़ान नहीं भर पा रही है। देश में स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता इस साल 50 गीगा वाट को पार कर चुकी है और सरकार ने साल 2030 तक इसे […]

You May Like