पीडब्लूडी का बाबू रिश्वत लेते धराया

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते शुक्रवार को धरदबोचा है. रिश्वत लेने वाले कर्मचारी कमलेश मालवीय ने रिटार्ड एक कर्मचारी से काम को पूरा करने के एवज में रूपए मांगे थे. मालवीय ने स्वत्वों और उपादानों के भुगतान के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी. फरियादी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की. जिसके बाद आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया. पुलिस जानकारी के अनुसार फरियादी का रिटार्डमेंट बीते 31 अगस्त को हुआ था. वह लोक निर्माण विभाग, उप संभाग-2 से वेल्डर पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले स्वत्वों और अन्य भुगतानों की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विभागीय बाबू कमलेश मालवीय ने उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. रिश्वत के रूपयों की पहली किश्त के तौर पर 5 हजार रुपए तय किया गया था. मामले की शिकायत लोकायुक्त ने झरनेश्वर मंदिर तिराहा, 12 दफ्तर के पास आरोपी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा. आरोपी के पास से रूपए भी बरामद किए गए. आरोपी कमलेश मालवीय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है. लोकायुक्त पुलिस कमलेश मालवीय से पूछताछ भी कर रही है.

Next Post

गोतरा अष्टभुजी देवी मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़

Fri Sep 26 , 2025
सीधी/कुसमी। कुसमी अंचल के गोतरा गोपद नदी के समीप विराजी मां अष्ठभुजी भक्तों की सभी मुरादे पूरी करती हैं। शारदेय नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त तडक़े भोर 4 बजे से देर शाम तक पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के षष्ठी तिथि को बड़ी […]

You May Like