संगठन को सशक्त करने मैहर में रखी गई रणनीति की नींव

मैहर: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय पर्यवेक्षक रोहित चौधरी और जिला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू की उपस्थित रहे। श्री चौधरी ने कहा कि आज का युग संगठन की पुनर्रचना और जनसंपर्क का है। कांग्रेस वार्ड-वार्ड और गांव-गांव तक पहुंचकर जनविश्वास का पुनर्निर्माण करेगी। मंगू ने संगठन सृजन अभियान को कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जमीनी मजबूती का नव-संस्कार बताया।

बैठक में संगठनात्मक रूपरेखा, बूथ स्तर पर पुनर्गठन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में चौधरी ने कार्यकर्ताओं से वन बाय वन संवाद कर स्थानीय हालात जाने। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई और प्रभात द्विवेदी ने चौधरी को भारतीय संविधान की अनुपम कृति भेंट की और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Next Post

आरक्षक भूपेंद्र का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

Tue Jun 17 , 2025
दमोह:जिले के तेंदूखेड़ा में बाइक हादसे में व्यवहार कुशल घायल आरक्षक भूपेंद्र सिंह लोधी की जबलपुर ले जाते समय रविवार की रात्रि में रास्ते में मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को तेन्दूखेड़ा लाया गया. जहां पर सुबह डाक्टर ने पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में आरक्षक का पोस्टमार्टम कराया […]

You May Like