आरक्षक भूपेंद्र का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

दमोह:जिले के तेंदूखेड़ा में बाइक हादसे में व्यवहार कुशल घायल आरक्षक भूपेंद्र सिंह लोधी की जबलपुर ले जाते समय रविवार की रात्रि में रास्ते में मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को तेन्दूखेड़ा लाया गया. जहां पर सुबह डाक्टर ने पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में आरक्षक का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. जहां पर परिजन आरक्षक के शव को उनके गृहग्राम बजरंगगढ़, पाटन जिला जबलपुर लेकर पहुंचे.

जहां पर परिजनों रिश्तेदारों पुलिस अधिकारियों व स्टाफ की मौजूदगी में आरक्षक के शव का पूरे रीति रिवाज के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 5 पुलिस कर्मियो के द्वारा सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया.इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीओपी देवीसिंह ठाकुर, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश जैन, तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, लाइन अधिकारी एएसआई दिनेश गोस्वामी सहित ब्लॉक के सभी थानों से पुलिसकर्मी व स्टाफ मौजूद रहा.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार कार एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारती नजर आ रही है. यह घटना महू क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है और घायल की […]

You May Like