सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, का शानदार रहा परीक्षा परिणाम

इटारसी। St. Joseph’s Convent Higher Secondary School का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की प्राचार्या Sister Pushpa ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।

विद्यालय में प्रथम स्थान पर प्रत्युषा पटेल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान पर नवदीप सिंह संधू एवं प्रांजुला शुक्ला ने संयुक्त रूप से 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर निहारिका सकतपुरिया ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

 

विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शानदार रहा तथा 130 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्या सिस्टर पुष्पा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

बीएचईएल लेडीज क्लब ने शुरू किया फार्मेसी एक्सटेंशन काउंटर

Wed May 13 , 2026
भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल स्थित वाटिका जलपान गृह के नवीनीकृत एक्सटेंशन काउंटर (फार्मेसी) का लोकार्पण गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने […]

You May Like