सहरिया समुदाय के विकास के लिए विभागों में समन्वय जरूरी : गुड्डी बाई

श्योपुर: मध्यप्रदेश राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि सहरिया समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में वन अधिकार अधिनियम के तहत 31 अक्टूबर तक ग्राम वन अधिकार समितियों के माध्यम से दावे प्राप्त करने के लिए गांव-गांव शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सहरिया समुदाय के लोक देवस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जनजातीय छात्रावासों, आश्रमों, पोषण आहार अनुदान, अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास, पीएम जनमन और धरती आबा अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

सहायक आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले की 44,042 सहरिया मुखिया महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये की पोषण आहार सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। पीएम जनमन के तहत 249 तथा धरती आबा अभियान में 254 गांवों में विकास कार्य संचालित हैं। कराहल में 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और टिकटोली में 5 करोड़ रुपये की लागत से सहरिया सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण जारी है।

बैठक में स्वास्थ्य, बिजली, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग ने भी अपनी प्रगति प्रस्तुत की। बाद में श्रीमती गुड्डी बाई ने शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय, ढेंगदा में पांच फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Next Post

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आज के विद्यार्थी वर्ष 2047 के भारत की तस्वीर तय करेंगे। इसलिए उन्हें केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राष्ट्र […]

You May Like