
छिंदवाड़ा-रात्रि गश्त में निकले आबकारी विभाग के अमले को दो शराब तस्करों के कब्जे से 335 देशी शराब बरामद करने में सफलता मिली। यह कार्यवाही गुरुवार की रात 11 बजे छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग के ग्राम नेर के पास हुई। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त पर निकले आबकारी वृत्त क्रमांक दो की टीम ने दुपहिया सवारों पर शक के आधार पर रोक तलाशी ली। तलाशी के दौरान अमरवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सोनम सूर्यवंशी और प्रवीण नगारची के कब्जे से 335 देशी शराब बरामद हुई। 60
लीटर से भी अधिक शराब के अवैध परिवहन के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की ग़ैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जप्त शराब और दुपहिया की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। इस कार्यवाही के दौरान के वृत्त प्रभारी नरेंद्र नागेश, मुख्य आरक्षक लक्ष्मीचंद अडमाचे, जगदीश प्रसाद डहरवाल, आरक्षक राजकुमार सैयाम, सोनाली बरकड़े और शिवानी महोबिया उपस्थित थे।
