भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 25 जुलाई से भोपाल मेट्रो दोनों ट्रैक पर संचालन शुरू करेगी, जिसके बाद यात्रियों को पहले की तुलना में कम इंतजार करना पड़ेगा। अब मेट्रो हर दिन 50 ट्रिप लगाएगी। पीक ऑवर्स में ट्रेन हर 15 मिनट और सामान्य समय में हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी। पहले एक ही ट्रैक पर संचालन होने के कारण यात्रियों को करीब 75 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था।
मेट्रो प्रबंधन ने सुभाषनगर से एम्स और एम्स से सुभाषनगर दोनों दिशाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी कर दिया है।
सुभाषनगर से एम्स (पहली से आखिरी मेट्रो)
पहली मेट्रो: सुबह 9:00 बजे
इसके बाद: 9:15, 9:30, 9:45, 10:00, 10:15, 10:30, 11:00, 11:30, 12:00 बजे
दोपहर: 12:30, 1:00, 1:30, 2:00, 2:30, 3:00, 3:30, 4:00, 4:30 बजे
शाम: 5:00, 5:30 और आखिरी मेट्रो 6:00 बजे
एम्स से सुभाषनगर (पहली से आखिरी मेट्रो)
पहली मेट्रो: सुबह 9:30 बजे
इसके बाद: 9:45, 10:00, 10:15, 10:30, 11:00, 11:30, 12:00 बजे
दोपहर: 12:30, 1:00, 1:30, 2:00, 2:30, 3:00, 3:30, 4:00, 4:30 बजे
शाम: 5:00, 5:30, 6:00 और आखिरी मेट्रो 6:30 बजे
यात्री सुभाषनगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, आरकेएमपी, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स स्टेशनों से इस नए शेड्यूल के अनुसार सफर कर सकेंगे। विस्तृत स्टेशन-वाइज टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है, ताकि यात्री अपनी यात्रा पहले से प्लान कर सकें।
इसके अलावा यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 5%, ग्रुप टिकट पर 10% की छूट और एमपीएमआरसीएल ऐप के जरिए ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर 15% तक बोनस का लाभ मिलेगा। नए सिग्नलिंग सिस्टम और दोनों ट्रैक पर संचालन के साथ भोपाल मेट्रो अब पहले से अधिक तेज, सुविधाजनक और समयबद्ध सफर का अनुभव देगी।
