किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू, 22 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुरक्षा एजेंसियों को चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरु हो गयी है। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान चल रहा है।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “ऑपरेशन त्राशी के दौरान आतंकवादियों की तलाश में आज सुबह किश्तवाड़ के छत्रू में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अतिरिक्त सैनिकों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अभियान जारी है।”

 

Next Post

मुरैना में विंग कमांडर को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Thu May 22 , 2025
मुरैना: नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम टीकरी के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार वायुसेना के विंग कमांडर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी को तत्काल मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को […]

You May Like