मुरैना: नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम टीकरी के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार वायुसेना के विंग कमांडर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिकारी को तत्काल मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
मौके पर मौजूद खेत में काम कर रहे लोगों ने तुरंत ग्राम टीकरी के सरपंच पति को इसकी सूचना दी। सरपंच पति ने तत्काल अपनी निजी गाड़ी मौके पर भेजी और घायल को प्राथमिक मदद दिलवाई। इस दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल व्यक्ति की पहचान नवल सरोज तिर्की पुत्र ईसीएयस तिर्की (43) निवासी गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है। वे भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
