बागेश्वर महाराज के साधना शिविर में 73 परिवार शामिल

छतरपुर। गौशाला परिसर में आयोजित बागेश्वर महाराज के साधना शिविर में इस बार 73 पंजीकृत परिवार भाग ले रहे हैं, जहां प्राकृतिक और शांत वातावरण में साधक योग, ध्यान और पौराणिक ज्ञान के माध्यम से तनावमुक्त जीवन का अनुभव कर रहे हैं। शिविर की शुरुआत भगवान राम राजा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बागेश्वर महाराज साधकों को योग, ध्यान और मानसिक शांति से जुड़े अभ्यास करा रहे हैं। पहले दिन उन्होंने साधकों को हनुमान के बीज मंत्र का अभ्यास कराया और मार्ग शोधन, निर्विचार साधना, विकार मुक्त प्रक्रिया, नाभि से ‘हूं’ उच्चारण और त्राटक जैसी गहन साधनाएँ कराईं।

गौशाला परिसर में जहां साधक भक्ति और साधना में लीन हैं, वहीं वैज्ञानिक भी मानसिक ऊर्जा और आत्मज्ञान से जुड़े पहलुओं पर शोध कर रहे हैं। शिविर में शामिल साधकों के लिए नौ महत्वपूर्ण नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कम बोलना, अधिक एकांत में समय बिताना, मोबाइल का सीमित उपयोग, शुद्ध आहार और ब्रह्मचर्य पालन प्रमुख हैं। साथ ही उन्हें केवल आवश्यकता अनुसार भोजन लेने की सलाह दी गई है।

बागेश्वर महाराज ने बताया कि शिविर समाप्त होने के बाद साधकों को 62 दिनों तक घर पर साधना जारी रखने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि शिविर में प्राप्त ऊर्जा और सकारात्मक प्रभाव लंबे समय तक बने रहें।

 

Next Post

कबीर गायक भारती बंधु की मनमोहक प्रस्तुति

Sun Nov 23 , 2025
सागर। स्पिक-मैके सागर चैप्टर द्वारा पर्ल पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कबीर गायक पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारती बंधु, निर्देशक धर्मेंद्र शर्मा, समन्वयक राजेश पंडित, उपाध्यक्ष अमित आठिया, बृजेश दुबे और संजय सोनी की उपस्थिति में दीप […]

You May Like