भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजस्थान प्रवास के दौरान वहां के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राज्यों के आपसी सहयोग, विकास से जुड़े मुद्दों और जनहित से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।
Next Post
भागीरथपुरा जल संकट: 10 हजार से ज्यादा जांच, 2500 घरों का सर्वे, फिर भी नए मरीज
Mon Jan 5 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हालात अब भी काबू में आते नजर नहीं आ रहे. अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच और करीब ढाई हजार घरों का सर्वे किया […]

You May Like
-
4 months ago
बैंक डकैती: मददगार सागर से गिरफ्तार
-
7 months ago
यादव आज दिल्ली प्रवास पर