भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बजट: राधा सिंह

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह न केवल आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बल्कि यह नई दिशा में देश को अग्रसर करेगा। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं जिनसे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होंगी।

उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित केन्द्रीय बजट को लेकर संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की पंचायत एवं ग्रामीण राज्य विकास मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ.अनिल पटेल, जिला उपाध्यक्ष और बजट टोली के जिला संयोजक विश्वबंधु धर द्विवेदी, अशोक पटेल, मनीला सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे की विशिष्ट उपस्थिति में कही। मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि 2014 के बाद देश में टैक्स देने की मानसिकता का एक बड़ा बदलाव आया है और आज लोग टैक्स बचाने के बजाय, इसे ईमानदारी से चुकता करना चाहते हैं, यह मोदी सरकार का एक महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में देश की कमान संभाली, तब भारत 11वें नंबर की इकोनॉमी था। मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब में सुधार किया, पेनल्टी और सजा को कम किया, जिससे टैक्सपेयर को सुविधा मिली और देश का राजस्व कलेक्शन भी बढ़ा। अब देशभर में टैक्स चुकाने का माहौल बन चुका है और लोग टैक्स बचाने के बजाय ईमानदारी से टैक्स देने के लिए तत्पर हैं। अगर आजादी के बाद यह बदलाव समय रहते होता, तो हम आज अमेरिका और चीन से बहुत आगे होते।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने बजट की खूबियों को बताते हुए कहा कि अब हम 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक पहुंच गए हैं, जबकि अमेरिका और चीन 18 से 20 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी पर पहुंच चुके हैं। आने वाले वर्षों में भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे मजबूत और प्रभावी होगी और इसका श्रेय मोदी सरकार की दूरदर्शिता और सुधारवादी नीतियों को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब ऐसी दिशा में आगे बढ़ रहा हैए जहां आने वाले समय में भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे मजबूत होगी। अमेरिका ने जब सभी देशों पर टैरिफ लगायाए तो चीन ने रेयर अर्थ की सप्लाई बंद कर दी और पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया। लेकिन भारत सरकार ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए पहली बार रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत हर क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन पर जोर देगा ताकि चीन और अन्य देशों पर निर्भरता कम हो सके और भारतीय निर्यात में वृद्धि हो। मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के निर्माण से बड़ा बदलाव आने वाला है जो न केवल आंतरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनेगा। भारत का रक्षा बजट इस साल 15 प्रतिशत बढ़ा है। यह हमारी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम है। सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल मिशन के माध्यम से भारतीय खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को साबित करने का अवसर मिलेगाए इससे भारत में खेलों को एक नया मुकाम मिलेगा और हमारी युवा पीढ़ी को इससे लाभ होगा।

पत्रकार वार्ता का संचालन और आभार प्रदर्शन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और बजट टोली के सहसंयोजक सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री विभा शर्मा सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

००

आने वाले समय में भारत की इकोनॉमी होगी सबसे बेहतर: देव कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में दुनिया में सबसे मजबूत और सबसे बेहतर होगी। यह बजट उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें न केवल महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है बल्कि समग्र रूप से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई दूरगामी कदम उठाए गए हैं।

विकसित भारत के संकल्प को दर्शाता है बजट: रीती

पूर्व सांसद और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बजट की शानदार तारीफ करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 विकसित भारत के संकल्प को दर्शाता है। बजट में विधायक श्रीमती रीती पाठक ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट करार दिया।

Next Post

गरोठ पुलिस ने एमडी ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त

Sun Feb 8 , 2026
गरोठ। थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सूरजना स्थित खेत के कुएं पर संचालित एमडी (मेथामफेटामिन) फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से 102 ग्राम एमडी सहित एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल, उपकरण एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस मुख्यालय […]

You May Like