भोपाल। काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने हैं।
दरअसल, रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। बाद में उन्होंने इसे लेकर सफाई भी दी।
अब भोपाल में UCC के विरोध में सभा के दौरान ओवैसी ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा—अगर हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल लॉन्च करके दिखाओ, मैं अकेला वहां खड़ा रहूंगा।
इसके बाद शर्मा ने पलटवार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि जहां आतंकवाद के कैंप होंगे, वहां भारत की मिसाइलें चलती रहेंगी। दोनों नेताओं के बयानों से यह विवाद अब और गरमा गया है।
