जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने सामुदायिक भवन बाई के बगीचा में दबिश देकर फजले रब उर्फ फैज पिता आरिफ अंसारी 19 वर्ष निवासी मेनरोड अंधेरदेव को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं दस कारतूस जप्त किए गए।
जबलपुर। मझौली ब्रिज के पास एनएच 30 रोड पर तीन लुटेरों ने झपट्टा मार कर दो दोस्तों का मोबाइल लूट लिया। सिहोरा पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र गोटिया 40 वर्ष निवासी इमरिया पिपरिया अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है। दोस्त धीरज गौतम के साथ उसकी मोटर […]