उर्वरक वितरण में अनियमितता पर सहायक समिति प्रबंधक निलंबित

सतना :जिला सहकारिता प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कड़ी कार्रवाई करते हुए बहु-प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित शिवराजपुर (शाखा सिंहपुर) के सहायक समिति प्रबंधक हरीराम पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बहु प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित शिवराजपुर के प्रशासक ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत ही उर्वरक वितरण किया जाना अनिवार्य है.

इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा 1.4 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का ऑफलाइन वितरण किया गया, जो कि स्पष्ट रूप से शासन निर्देशों का उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासक द्वारा 15 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 17 अप्रैल को प्राप्त जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि संबंधित अधिकारी द्वारा सेवा नियमों के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए गंभीर दुराचार किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री पाण्डेय का मुख्यालय समिति कार्यालय शिवराजपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Next Post

चावल, दालों में तेजी; चीनी नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sun Apr 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ दालों में भी तेजी रही। चीनी के भाव टूट गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर सप्ताहांत […]

You May Like