भोपाल उत्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को हितानंद ने किया संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को भोपाल उत्तर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

हितानंद ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और संगठन की सफलता उनकी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन दिया।

बैठक में सांसद आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

फ्रांस और सहयोगी देशों ने अमेरिका को ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी

Wed Jan 7 , 2026
बर्लिन/पेरिस, 07 जनवरी (वार्ता) ग्रीनलैंड को हासिल करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ विभिन्न विकल्पों” ( संभावित सैन्य हस्तक्षेप) को देखते हुए फ्रांस अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर उसके किसी भी प्रयाास पर उचित प्रतिक्रिया देने की दिशा में काम कर रहा है। श्री ट्रंप ने बार-बार […]

You May Like