रुपया 14 पैसे लुढ़का, 87.75 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) बैंकों की तरफ से डॉलर की माँग आने से सोमवार को रुपया कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.75 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने और शेयर बाजार की तेजी से रुपये को सहारा मिला और यह पाँच पैसे की तेजी में 87.56 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 87.4825 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालाँकि निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने डॉलर की खरीद बढ़ा दी जिससे भारतीय मुद्रा दबाव में आ गयी।

रुपया लगातार टूटता हुआ 87.75 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ और अंत में इसी स्तर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 0.30 प्रतिशत मजबूत होने से रुपये पर दबाव रहा। वहीं, भारतीय पूँजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 37.58 करोड़ डॉलर लगाये जिससे इसकी गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

कांग्रेस का कल रीवा से शुरू वोट सत्याग्रह आंदोलन

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए आज कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की नींव है और इसके साथ छेड़छाड़ संविधान व लोकतांत्रिक आस्था पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जब चुनाव आयोग […]

You May Like