
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए आज कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की नींव है और इसके साथ छेड़छाड़ संविधान व लोकतांत्रिक आस्था पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जब चुनाव आयोग से वोट चोरी और आयोग की पक्षपाती भूमिका पर मिलने गए, तो सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने चेताया कि तानाशाही रवैया जारी रहा तो सड़कों पर आंदोलन होगा। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में पुतला दहन और 12 अगस्त को रीवा से ‘वोट सत्याग्रह’ शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य जनता को जागरूक कर वोट की पवित्रता की रक्षा करना है।
