
बालाघाट। महर्षि विद्या मंदिर ने आजादी का उत्सव मनाते हुए कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्राम भटेरा, खैरी, कुम्हारी होते हुए पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में समाप्त हुई। सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों ने चॉकलेट व शीतल जल से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में छात्रों ने तिरंगे की शान बनाए रखने की शपथ ली।
