भूसे के ढेर में भीषण आग, पास खड़े दो ट्रैक्टर भी जले

सिलवानी। नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नीगरी में बुधवार दोपहर अचानक भूसे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े दो ट्रैक्टर भी इसकी चपेट में आकर जल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नीगरी निवासी योगेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रहलाद सिंह रघुवंशी, दिनेश कुमार रघुवंशी एवं बाला प्रसाद रघुवंशी द्वारा अपने खलियान में पशुओं के लिए भूसे का ढेर रखा गया था। दोपहर के समय अचानक उसमें आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि भूसे के पास खड़े दो ट्रैक्टर भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा आग आसपास के क्षेत्रों में फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

Wed Apr 29 , 2026
मुम्बई, 29 अप्रैल (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने बुधवार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद […]

You May Like