भोपाल: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने आज जबलपुर में आयोजित सूर्या हाफ मैराथन 2025 (तृतीय संस्करण) के कार्यक्रम में नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत से संवाद किया और सेना की टीम तथा मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
