कबीर गायक भारती बंधु की मनमोहक प्रस्तुति

सागर। स्पिक-मैके सागर चैप्टर द्वारा पर्ल पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कबीर गायक पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारती बंधु, निर्देशक धर्मेंद्र शर्मा, समन्वयक राजेश पंडित, उपाध्यक्ष अमित आठिया, बृजेश दुबे और संजय सोनी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद शाला परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

भारती बंधु ने “मन लगो यार फकीरी में”, “छाप तिलक सब छीनी”, “नाम हरि का जप ले बंदे” और “दमादम मस्त कलंदर” जैसे लोकप्रिय भजनों से पूरे माहौल को आध्यात्मिकता से भर दिया। उनके सुरों के साथ बच्चे तालियां बजाते, भजनों को दोहराते नजर आए। मधुर गायन के बीच-बीच में उन्होंने कबीर की साखियां भी प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के 600 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक वृंदावन राय सरल, महबूब ताज़ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कबीर की शिक्षाओं और संगीत से सजे इस कार्यक्रम ने बच्चों को भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिकता से जोड़ने का अविस्मरणीय अनुभव दिया।

 

Next Post

मुनीम से 19 लाख लूटने वाले गए जेल

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में बुधवार को मुनीम से 19 लाख लूटने वाले सगे भाईयों को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया था जिनके कब्जे से छीने हुये रूपयों में से नगद 14 लाख 71 हजार 490 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्सिस, चाईना फोल्डिंग रॉड […]

You May Like