डाॅग स्क्वाड आरक्षक की संदिग्ध मौत 

जबलपुर। एसएफ बटालियन रक्षित केन्द्र जबलपुर में डाॅग स्क्वाड में पदस्थ आरक्षक की आज संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सिविल लाईन मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह विक्टोरिया अस्पताल में आरक्षक कमोदर सिंह बागरी की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सुग्रीव प्रसाद बागरी 58 वर्ष निवासी सुहागी अधारताल ने बताया कि उसका छोटा भाई आरक्षक कमोदर बागरी निवासी एसएफ बटालियन रक्षित केन्द्र जबलपुर में डाॅग स्क्वाड में पदस्थ था आज सुबह लगभग 8-30 बजे डयूटी के दौरान डॉग को तैयार कर डॉग को ग्राउण्ड में टहलाते समय अचानक बेहोश होकर ग्राउण्ड में गिर गया, ग्राउण्ड में उपस्थित लोगों ने उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये आये जहां दौरान उपचार के उसके भाई कमोदर सिंह बागरी 48 वर्ष निवासी केंटीन के सामने पुलिस लाईन की मौत हो गयी है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है मामले की जांच चल रही है।

Next Post

नरवर में सवर्ण समाज के बाजार बंद के दौरान हिंसा भड़की, लाठियां चलीं, पथराव

Sun Feb 1 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी के नरवर शहर में यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज द्वारा कराए बाजार बंद के दौरान हिंसा भड़क गई। बाजार बंद कराते समय दुकानदारों से हुई तीखी नोंक झोंक देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। दुकानों को खुला देख भीड़ में […]

You May Like