
शिवपुरी। शिवपुरी के नरवर शहर में यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज द्वारा कराए बाजार बंद के दौरान हिंसा भड़क गई। बाजार बंद कराते समय दुकानदारों से हुई तीखी नोंक झोंक देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। दुकानों को खुला देख भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने, दुकानदार के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में टकराव काफी देर तक चला। हाथ में लाठियां लेकर कुछ लोग बाजारों में दौड़ते देखे गए। जमकर पथराव हुआ और सड़क पर जाम लग गया। शहर को पुलिस छावनी बना दिया गया है।
