न्यूज़ीलैंड के उत्तरी द्वीप में भूस्खलन से चीन के एक नागरिक की मौत

वेलिंगटन 23 जनवरी (वार्ता) न्यूज़ीलैंड में उत्तरी द्वीप के पश्चिमी बे ऑफ़ प्लेंटी में भूस्खलन में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है।

न्यूज़ीलैंड में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

न्यूज़ीलैंड के बे ऑफ़ प्लेंटी इलाके में माउंट माउंगानुई के बेस पर एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोग लापता हैं।

भारी बारिश और बाढ़ ने इस द्वीप के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है, जिससे लोगों के घरों में बिजली बंद हो गयी और द्वीप के पूर्वी तट पर कुछ इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।

 

Next Post

IND vs NZ U19: इस दिन मैदान पर उतरेगा टीम का स्टार खिलाड़ी, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का जलवा

Fri Jan 23 , 2026
24 जनवरी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों मैच जीत चुकी टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत […]

You May Like