भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी मे जुटा गायत्री परिवार

मुलताई।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आगामी 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। जिसकी तैयारी में प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में परीक्षा की फाइलों एवं अन्य सामग्री का वितरण करने एवं विद्यार्थियों को इस परीक्षा में सहभागिता के लिए प्रेरित करने, हेतु गायत्री परिवार के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे,गणपति गायकवाड़,सुरेश मांकोड़े,सुदामा पाठेकर, अनिल परिहार,नामदेव चिलहाटे ने डहुआ,चिखली, चिखलीकला, रिधोरा, सिपावा, दुनावा, घाटपिपरिया, जाम, सेमरिया, बरखेड, लेंदागोंदी,

एडी कड़वे दुनावा आदि स्कूलो मे पहुंच कर परीक्षा फाइल एवं अन्य सामग्री वितरित की, साथ ही जिले भर के सभी स्कूलों तक शीघ्र ही फाइलें पहुंचाई जाएगी।गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाबराव चिल्हाटे ने बताया विद्यार्थियों के नैतिक एवं चारित्रिक गुणों के विकास,संस्कार,अनुशासन, सकारात्मक सोच को बढ़ाने एवं सनातन संस्कृति के ज्ञान का विकास एवं अभिरुचि को बढ़ाने ,प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में अवश्य रूप से सम्मिलित होना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन होता रहे ।इसलिए शत प्रतिशत बच्चो को इस परीक्षा में सहभागिता करनी चाहिए।इस परीक्षा में विद्यार्थियों को सम्मिलित करवाने हेतु सभी शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

 

 

Next Post

एडिना ग्रुप मे मनाया लाइब्रेरियन डे

Sun Aug 16 , 2026
सागर। एडिना ग्रुप में लाइब्रेरियन डे पर आयोजित कार्यक्रम मे 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर एम.डी. श्रीमती मंशा जैन एवं प्राचार्य विवेक कुमार जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुस्तकालय की बदलती भूमिका […]

You May Like