7 पेटी देशी-विदेशी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। बरगवां की ओर से अवैध शराब लेकर मोरवा क्षेत्र में आ रहे एक बाईक सवार दो आरोपियों को मोरवा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचते हुये आरोपियों के कब्जे से 7 पेटी देशी-विदेशी अवैध शराब एवं बाईक को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति अवैध शराब लेकर बरगवां तरफ जा रहे हैं, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह द्वारा अपने टीम को रवाना कर घेराबंदी की गई। जहां चिनगो निवासी रामनिवास बसोर पिता धन्नेलाल बसोर उम्र 50 वर्ष एवं भौड़ार निवासी कन्हैयालाल बसोर पिता कमोटर बसोर उम्र 40 वर्ष अपनी हीरो स्पेलण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमके 3453 से एक सफेद रंग के झाल में 7 पेटी देशी प्लेन शराब लेकर जा रहे थे, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

कार वाहन खरीदी के नाम पर फ्रॉड करने वाला आरोपी फरार

Thu Jun 12 , 2025
सिंगरौली। कार वाहन बिक्री करने की आड़ में चार लाख रूपये का फ्रॉड करने वाले एक फरार फ्रॉड को गोभा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी श्यामसुन्दर बैस पिता ललनराम बैस ग्राम डगा थाना बरगवां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 17 […]

You May Like