सागर। एडिना ग्रुप में लाइब्रेरियन डे पर आयोजित कार्यक्रम मे 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर एम.डी. श्रीमती मंशा जैन एवं प्राचार्य विवेक कुमार जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुस्तकालय की बदलती भूमिका एवं ज्ञान संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही नई पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे विद्यार्थियों ने विशेष रुचि के साथ देखा।डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के योगदान एवं लाइब्रेरियन डे के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
लाइब्रेरी ई -रिसोर्सेज एवं डिजिटलाइजेशन का शुभारंभ रहा, जिससे विद्यार्थियों एवं पाठकों को आधुनिक डिजिटल माध्यम से ज्ञान एवं अध्ययन सामग्री तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। अतिथियों ने पुस्तकालय को शिक्षा, शोध एवं ज्ञान विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए आधुनिक तकनीक के साथ पुस्तकालय सेवाओं को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त लाइब्रेरियन मयंक कोरी का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री आसमा कौसर ने किया।
