
बरगवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के डगा तिराहा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी चालक महिला को घेरी, जहां महिला स्कूटी छोड़ कर भाग गई। स्कूटी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड थी और महिला उसे बेचने जा रही थी। पुलिस ने शराब एवं स्कूटी को जप्त कर महिला की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बरगवां पुलिस को दौरान रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की तेलदह तरफ से आरोपी रामकली पनिका अपनी नीले कलर की स्कूटी वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडए 8303 में अंग्रेजी व देशी शराब लोड कर के उज्जैनी जाने के लिए बरगवां तरफ आ रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बरगवां द्वारा पुलिस टीम गठित कर रवाना किया जाकर डगा तिराहा के पास उक्त स्कूटी वाहन शराब लोड खड़ी मिली, वहीं आरोपी महिला स्कूटी छोड़ फरार हो गई थी। पुलिस को उसके वाहन से 49 पाव देशी प्लेन शराब, 43 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की, 48 पाव मैकडेवल व्हिस्की, 66 नग पावर केन वियर कुल 58.2 लीटर कीमत 26 हजार 699 की शराब मिली है। स्कूटी चालक रामकली पनिका निवासी उज्जैनी के द्वारा स्कूटी में अवैध शराब लोड कर परिवहन करने पाये से उसके विरुद्ध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त वाहन को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विनोद मिश्रा, प्रआर फूल सिंह, संजय यादव, आर औरीश गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
