स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनकेजे में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को जैव शौचालय और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं रेलवे अस्पताल नरसिंहपुर में भी अभियान की शुरुआत कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

जबलपुर स्टेशन पर मंडल की संस्कृत अकादमी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन में शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक कार्यालयों, स्टेशनों, डिपो और रेलवे संस्थानों में चलेगा। अभियान के दौरान रेलकर्मियों, यात्रियों, विद्यार्थियों और आमजन को कचरे के उचित निस्तारण तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Next Post

जयत मस्जिद मार्केट के ज्वेलरी दुकान में लूटपाट 

Thu Sep 17 , 2026
सिंगरौली ।जयंत मस्जिद मार्केट बजरंग कापलेक्स कंचन ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े गोलीबारी की गई ।जिसमें दुकान संचालक को चोट लगने की खबर है।वही घटनास्थल पर भारी संख्या में जयंत एवं विंध्य नगर की पुलिस पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है अभी तक आरोपियों को कोई सुराग नहीं चला […]

You May Like