
बुरहानपुर । ग्राम पंचायत हिंगना , जनपद पंचायत खकनार में 5 लाख के निर्माण कार्य के मूल्यांकन के लिए विगत 4 माह से ठेकेदार को 20 हजार की रिश्वत के लिए परेशान कर रहे आरईएस के एक इंजीनियर को लोकायुक्त इंदौर द्वारा 12 हजार की राशि लेते हुवे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त अधिकारी श्री पटेरिया ने बताया कि ठेकेदार राजू वाघमारे द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि आर ई एस के इंजीनियर महेंद्र कोठारी द्वारा ग्राम पंचायत हिंगना में 5 लाख के निर्माण कार्य के मूल्यांकन के लिए परेशान किया जा रहा हे । ओर 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही हे। मंगलवार को ठेकेदार द्वारा 8 हजार की राशि दी गई थी , आज 12 हजार की राशि देना तय हुआ था। उपरोक्त मामले में शिकायत पर कार्यवाही करते हुवे संजय नगर एक होटल के पास इंजीनियर महेंद्र कोठारी को 12 हजार नगद लेते हुवे गिरफ्तार किया जाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया हे ।
आपने बताया कि लोकायुक्त उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान अंतर्गत एसपी इंदौर के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई हे।
