सावन के प्रथम सोमवार को हुआ बाबा बर्फानी का अभिषेक

छिंदवाड़ा: शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री राम मंदिर में श्रावण माह में प्रतिदिन रूद्राभिषेक कराया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभिषेक के लिए पहुंच रहे है। सत्यधर्म मंडल श्री राम मंदिर समिति के सचिव सतीश दुबे लाला ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को मंदिर समिति द्वारा बाबा अमरनाथ की प्रतिकृति शिवलिंग बनाई गई।

इसके साथ ही सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की झांकी भी बनाई गई। जिसका पूजन एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन दिन यजमानों से अभिषेक कराया जाता है अभिषेक के लिए मंदिर के पुजारी पंडित नंदकिशोर शास्त्री से संपर्क करके निशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।

Next Post

शहर में सडक़ों की स्थिति खराब, बारिश में बढ़ी फजीहत

Mon Jul 14 , 2025
नेपानगर: नगर में सडक़ों की स्थिति खराब है। नपा का दावा है कि 5 करोड़ की लागत से कईं वार्डों में विकास के काम चल रहे हैं, लेकिन कईं प्रमुख सडक़ों का निर्माण कार्य अब तक नहीं कराया गया है। नगर से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर नपा […]

You May Like

मनोरंजन