श्योपुर: श्योपुर के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरेर और डाबली के बीच नदी पार करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोंठवा निवासी रामप्रसाद सुमन (55) और रन्नौद के रामलखन मीणा दूध देने निकले थे।दोनों को झरेर और डाबली नदी पार करनी थी। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। दोनों तेज बहाव में फंस गए। रामलखन मीणा तैरकर किनारे पहुंच गया।
रामप्रसाद पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वरगवा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी किनारे तलाश अभियान चलाया। आज रात्रि रामप्रसाद का शव नदी किनारे एक पेड़ पर फंसा मिला। वरगवा थाना प्रभारी महेंद्र धाकड़ के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
