स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली
पाली पुलिस ने आज बुधवार की शाम एक संदिग्ध युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से स्मैक बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया गया है कि आरोपी युवक विकास विश्वकर्मा पाली थाना के वार्ड 1 सूखा का रहने वाला है जो अपनी कार क्रमांक एम पी 18 सी 1829 में शहडोल से पाली आ रहा था.

तभी मुखबिर की सूचना पर पाली पुलिस ने उसे वार्ड 5 डोंगरिया टोला के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी युवक स्मैक कहां से ला रहा था इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Next Post

मां हरसिद्धी तीन रूपों में देती हैं दर्शन,मां के दरबार में पूरी होती हर मनौती

Thu Sep 25 , 2025
सागर: रानगिर की मां हरसिद्धि की ख्याति दूर दूर तक फैली है. मां के दर पर आने वाले मे श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है.यहां पर हर दिन अनेक श्रद्धालुओं का आना होता है लेकिन साल की दोनो नवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन कर प्रसाद, भेट चढ़ाते […]

You May Like

मनोरंजन