द्वारका सेक्टर 24 के गोल्फ कोर्स स्थित डीडीए के तालाब में डूबे तीन बच्चे

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका सेक्टर 24 स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) गोल्फ कोर्स के एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को इस घटना के संबंध में गुरुवार को सुबह लगभग 7:08 बजे एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई। द्वारका के सेक्टर 23 पुलिस थाना में भी सुबह लगभग सात बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें अधिकारियों को तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना दी गयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

अन्य आपातकालीन एजेंसियों को भी तत्काल सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि आठ से 10 वर्ष की आयु के तीन बच्चे तालाब में डूबे हुए थे। अग्निशमन दल की सहायता से तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर पड़े थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे संभवतया नहाने के लिए पानी में उतरे थे। आशंका है कि वे दुर्घटनावश डूब गए। बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक किसी भी बच्चे के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

.....

Next Post

​जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की प्राथमिकता: मंत्री कृष्णा गौर

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। मंत्री गौर ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का […]

You May Like

मनोरंजन