
ग्वालियर। यहां स्थित आई केयर क्लीनिक में मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। युवक के हाथ में अचानक मोबाइल फटने के बाद आग लग गई। मोबाइल में आग लगते ही क्लीनिक में अफरा तफरी मच गई। उस वक्त क्लीनिक में नवजात बच्चे और मरीज भी मौजूद थे।मोबाइल ब्लास्ट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।कर्मचारी ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू किया।घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
