स्वर्ग सदन में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर का आयोजन

ग्वालियर:अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में समाजसेविका स्व. मोनिका द्विवेदी की 19वीं पुण्यतिथि पर गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित आश्रम स्वर्ग सदन में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 825 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया।
शिविर के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा स्व. मोनिका द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वर्ग सदन में रहने वाले लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए हर सप्ताह डॉक्टरों की टीम आश्रम भेजने की घोषणा की।
शिविर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर श्रीवास्तव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत रस्तोगी, बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिता गौड़, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वीणा प्रधान, चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजय पाल आदि ने सेवाएँ दीं।

Next Post

आंध्र प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेसिव रिविजन के तहत 43.71 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं

Fri Aug 28 , 2026
अमरावती (आंध्र प्रदेश),  आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ियों को सुधारने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, राज्यभर में विसंगतियों के चलते करीब 43.71 लाख मतदाताओं को आधिकारिक नोटिस भेजे गए हैं। सत्यापन और अयोग्यता […]

You May Like

मनोरंजन