स्वर्गीय मनमोहन घायल की स्मृति में 111 लोगों का सम्मान

ग्वालियर। ग्वालियर विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय मनमोहन घायल की स्मृति में सिविल हॉस्पिटल हजीरा के 111 डॉक्टर, नर्स एवं सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत कृपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त निरंजन शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम टी. प्रतिक राव, डॉ सुनील कुमार राठौर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत नायक ने शॉल, श्रीफल, प्रशंसा पत्र व मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने मनमोहन घायल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की बात कही। संत कृपाल सिंह ने स्वर्गीय मनमोहन घायल के अनेक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनमोहन हमेशा दुखी, परेशान, निम्न स्तर के व्यक्तियों की मदद करने वाले थे। इसी क्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त टी. प्रतिक राव ने कहा कि समाज में डॉक्टर व नर्स का एवं सफाई कर्मी का विशेष महत्व होता है जो दिन-रात मरीजों की सेवा कर उन्हें जीवन दान देने का काम करता है, जिन लोगों को हमने सम्मानित किया, उन्हें सम्मानित कर हम अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। सभी को इसी तरह मरीजों के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने को कहा।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं आयोजक प्रेम बरौनिया ने किया।

इस अवसर पर यू.एस. कुलश्रेष्ठ, मोहन वाधवानी, राकेश कुशवाहा, संतोष भैया, देवीराम वर्मा, रवि श्रीवास्तव, संजय सक्सेना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Next Post

श्योपुर दौरे पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, किया युवाओं से संवाद

Fri Jun 19 , 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चाके प्रदेश अध्यक्ष श्याम हेमंत टेलर एक दिवसीय दौरे पर श्योपुर आए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित ‘युवा संवाद’ में उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने […]

You May Like